एक जैसे कपड़े पहनते हैं मेडागास्कर में लोग | People in Madagascar Dress Alike

metagaskar

[wpv-post-body][wpv-post-title][wpv-post-shortcode]

 
एक जैसे कपड़े पहनते हैं  मेडागास्कर में लोग 
People in Madagascar Dress Alike

दुनियाभर में हर देश की अपनी एक विशेष पहचान है । ऐसी ही एक
जगह है
मेडागास्कर, जो दुनिया का
चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। मेडागास्कर का पूरा नाम
रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर” है, जो अफ्रीका के
दक्षिणी तट
के पास इंडियन
ओशियन में एक द्वीपीय देश है। 

इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए हैं, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और
मलेशिया के बीच विभाजित है। आपको
यह जानकर हैरानी
होगी कि मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढ़े
या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानीय भाषा में लाम्बाकहा जाता है। 

मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है। 

अनोखे
रंग की
मिट्टी होने की
वजह से मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता
है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार
में इस्तेमाल
किया जाता है।
प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों
में से एक है। 

यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं। मेडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां
स्थानिक हैं
, यानी वो यहां के
अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं।
             

इसे भी पढ़े :   HOUSTON MARITIME ATTORNEY | ह्यूस्टन समुद्री वकील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *