Deja Vu क्या है | डेजा वू | देजा वू | What is Deja Vu

Deja%2BVu
Deja Vu क्या है | What is Deja Vu 

क्या आपको कभी ऐसा अनुभव हुआ है ? की आप किसी जगह पर पहली बार घुमने जाए और ऐसा
लगे की आप यहाँ पहले भी आए है |  कई बार
दूसरो के साथ बात करते समय भी हमें यह अहसास होने लगता है की यह बातचीत हमने पहले
भी की थी और आज हम वही बात दुबारा दोहरा रहे है | कई बार आप किसी कार्य को पहली
बार करते है पर फिर भी आपको यह महसूस होता है की इस कार्य को आप पहले भी कर चुके
है |

जब आप यह अनुभव करते है, तब आपको जरूर अजीब लगा होगा |

यह अनुभव लेने वाले आप अकेले इंसान नहीं है, दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है
जिन्हें ये अनुभव हो चुके है और अभी भी हो रहे है |

इस घटना को DÉJÀ VU कहा जाता है |

DÉJÀ VU (डेजा वू) एक फ्रेंच भाषा है जिसका मतलब होता है Already
Seen अर्थात पहले देखा जा चूका हो |

सामान्य भाषा में जो आज आपको साथ हो रहा है वो पहले भी हो चुका है या आपने
अपने सपने में इसे पहले भी देखा है |

तो आइये जानते है की ये DÉJÀ VU है क्या :

DÉJÀ VU के बारे में वैज्ञानिको का मानना है की यह एक BIOLOGICAL
ANOMALY
है वही दूसरी और कुछ वैज्ञानिको का मानना है की यह False Memory है | पर इस सब
के बाद भी वैज्ञानिक इस रहस्य को अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाए है |

False Momery के बारे में वैज्ञानिको का मत है की आप किसी जगह पर गए है और उसी
से मिलता-जुलता आप किसी और स्थान पर गए है भले ही वह उससे कुछ ही अलग हो | पर हमारा
मस्तिष्क उस पुरानी जगह की छवि को ठीक से याद न होने के कारण, नई जगह से मिलाता है
जिसके कारण हमें यह अनुभव होता है |

जो व्यक्ति ध्यान करते है उनके अनुसार DÉJÀ VU एक आत्म साक्षात्कार है |

जिस अवस्था में हमारा मस्तिष्क पूर्ण रूप से कार्य करता है और सम्पूर्ण ब्रम्हांड
को अपने अन्दर होने का अनुभव करता है, साथ ही साथ भविष्य में जो होने वाला है उस
घटना को भी अनुभव करते है |

अमेरिका में हुई एक रिसर्च के अनुसार जो व्यक्ति ध्यान करते है उनको DÉJÀ VU अधिक होता है |

जो व्यक्ति आध्यात्मिक
जीवन जीते है, उनके लिए ये अनुभव एक आम बात है | जब कोई व्यक्ति ध्यान और साधना
करता है तो उसके शरीर में उपलब्ध ७ चक्र धीरे-धीरे जागृत होने लगते है जिसके
प्रभाव के कारण भी ये घटना होने लगती है |
               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *