...

Parallel Life | समानांतर जीवन

Parallel  Life |  समानांतर जीवन

हमारी दुनिया में ऐसी बहुत सी रहस्यमय चीजे है, जिनके बारे में विज्ञान अभी तक
सही जानकारी नहीं जुटा पाया है |  विज्ञान
की इतनी तरक्की करने के बाद भी जब यह घटना घटती है तो हमें सिर्फ आश्चर्य ही होता
है |

ऐसे ही आश्चर्यजनक घटना है समानांतर जीवन (Parallel  Life)

समानांतर जीवन की घटना, वह घटना है जहा दो व्यक्तियों, चाहे वह अलग-अलग समय के
हो, स्थान के हो या उम्र के हो | दोनों का जीवन एक ही समान चलता है और दोनों के
जीवनचाल में किसी-न-किसी प्रकार का संयोग या सम्बन्ध बनता है |

ऐसी ही कुछ घटनाए समानांतर जीवन के सम्बन्ध में इस प्रकार से है :


इस फोटो में दिख रही पहली महिला का नाम मैरी है और इनका जन्म १८१७ में हुआ था
| दूसरी महिला का नाम भी मैरी ही है और उनका जन्म १९७५ में हुआ था | इन दोनों का
जीवन एक जैसे ही चल रहा था |

जब पहली मैरी की मौत हुई तो उनकी उम्र २० साल की थी और जब दूसरी  मैरी की मौत हुई तो उनकी उम्र भी २० साल ही थी |

इन दोनों की हत्या गला घोटकर की गयी थी और इन दोनों की लाश एक ही स्थान पर
पाया गया था बस वर्ष अलग-अलग था |

दोनों को मारने वाले व्यक्ति का नाम भी एक ही था |


इन दोनों फोटो दिखने में एक ही महिला की लगती है मगर ये दोनों अलगअलग है | पहली फोटो जुबैदा
थर्बट(
Zubaida Tharwat) की है और दूसरी जेनिफर
लौरंस (
Jennifer Lawrence) की है |   

जुबैदा थर्बट एक जमाने में महंगी अभिनेत्री थी और वही जेनिफर लौरंस Hollywood की सबसे महंगी अभिनेत्री है
| दोनों का एक ही चेहरा और एक ही काम है, बस समय अलग-अलग|

यह चित्र हुवर बाँध का है, जब इस बाँध को बनाया जा रहा था, तब पहली मौत २०
दिसंबर १९२२ को
George Tierney नामक व्यक्ति की हुई थी और
उसी बाँध पर मरने वाला आख़री व्यक्ति
Patrick Tierney था जो उनका बेटा था और उसकी
भी मृत्यु २० दिसंबर हो ही हुई  | 



Abraham Lincoln (अब्राहम लिंकन) और John Canady (जॉन कैनेडी) का जीवन समानान्तर जीवन का एक स्पष्ट उदाहरण है | 

इन दोनों का जन्म अमेरिका मे हुआ था | अब्राहम लिंकन १८४६ मे कांग्रेस की तरफ से चुनाव जीते थे और जॉन कैनेडी १९४६ मे, मतलब दोनों मे सिर्फ १०० वर्षो का अंतर था |

     

अब्राहम लिंकन १८६० मे अमेरिका के प्रेसिडेंट बने वही १९६० मे जॉन कैनेडी अमेरिका के प्रेसिडेंट बने |

अब्राहम लिंकन के सेक्रेट्री का नाम कैनेडी था और जॉन कैनेडी के सेक्रेट्री का नाम लिंकन |

अब्राहम लिंकन और जॉन कैनेडी की मृत्यु हत्या करने से हुई | अब्राहम लिंकन की मौत फोर्ड थिएटर मे गोली लगने की वजह से हुई और जॉन कैनेडी की मौत फोर्ड कार मे गोली लगने की वजह से | 

अब्राहम लिंकन और जॉन कैनेडी की हत्या से समय उनकी पत्नि उनके साथ थी |

तो ये है समानान्तर जीवन होने की कहानी | अगर आप इतिहास के पन्ने उठाकर देखे तो पाएगे की ऐसे और भी उदाहरण है जो प्रसिद्ध तो नही है मगर सच है |                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.