वास्तु शास्त्र और उनके स्वामी | वास्तु दिगपाल | Vastu Digpal | Vastu God

Vastu_Digpal

वास्तु शास्त्र और उनके स्वामी | वास्तु दिगपाल

Vastu Digpal | Vastu God

वास्तु शास्त्र में दिशाए बहुत ज्यादा महत्त्व रखती है और दिशाए या दिग के अपने स्वामी होते हैं, और इनका विश्लेषण हमें पुराणों में भी मिलता है | दिशाओ में उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम और उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम होते है | ये कुल 8 दिग अर्थात दिशाए होती हैं ऐसे इनके दिगपाल भी होते हैं । ठीक वैसे ही ९ और १० ऊपर व नीचे होते है |

इस प्रकार १० दिगपाल होते है, प्राचीन मंदिरों में इनकी मूर्तियां भी रहती है जैसे उत्तर में कुबेर होते हैं जो यक्षों के राजा माने जाते है | दक्षिण में यमराज या पितरों के राजा | पूर्व में इंद्र होते हैं, जो देवताओं के राजा माने जाते है | पश्चिम में वरुण देव होते है | फिर उत्तर-पूर्व को ईशान कोण कहते है जहा शिवजी होते है यह भी माना जाता है की वहा चन्द्रमा है | यह माना जाता है की अगर उत्तर-पूर्व में चन्द्रमा है तो दक्षिण-पश्चिम में नृत्ति है, जिसे मृत्यु की सहायक भी माना जाता है | दक्षिण-पूर्व में अग्नि होता है। उत्तर-पश्चिम में वायु दिगपाल होते हैं |

यह माना जाता है की ऊपर की ओर ब्रम्हा बैठते हैं और नीचे में विष्णु रहते हैं | कुछ पुराणों में नीचे शेषनाग होते और शेषनाग के ऊपर विष्णु बैठे हैं जिसके अंदर हम सभी हैं | जो वास्तु पुरुष है वह विष्णु का एक रूप हैं। इस वास्तु पुरुष का उत्तर-पूर्व मे सिर है और दक्षिण-पश्चिम में उनके पैर जैसा माना जाता है।

इसे भी पढ़े[छुपाएँ]
इसे भी पढ़े :   मनोवैज्ञानिक हाथ | Type Of Hand - 6

वास्तु के अनुसार दिशाओ का जीवन पर प्रभाव

घर मे पीतल की गाय रखने का महत्त्व

धन प्राप्ति के लिए वास्तु टिप्स

जीवन को सुखमय बनाने का वास्तु टिप्स

वास्तु के अनुसार प्लॉट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *