अघोरी भाग – 1 | Aghori Part – 1

अघोरी

अघोरी भाग – 1

कृपया ध्यान दे !!!!! अघोरी भाग – 1 से जुड़ी सभी बाते, घटनाए, सन, समय, सन घटनाए, स्थान, व्यक्ति व अन्य सभी तथ्य कल्पनिक है, और इसका वास्तविकता से किसी भी प्रकार का कोई भी संबंध नही है | ये सभी कहानिया केवल लेखक के दिमाग की सोच से जन्मी है, अगर इसका वास्तविकता से किसी भी प्रकार का संबंध पाया जाएगा तो इसे मात्र एक संयोग समझा जाए |

Aghori

ये कहानी है काराडोंगा के उस जंगल की, जिसे अघोरियों की बस्ती के नाम से भी जाना जाता है | वैसे तो ये जंगल बहुत बड़ा है, लेकिन इसमे अघोरियों की बस्ती लगभग २००० एकड़ की है और इसके बीच से गुजरती है नेशनल हाईवे, जो दो राज्यो की राजधानियों को आपस मे जोड़ती है |

वैसे तो इन दो राज्यो को जोड़ने के लिए और भी मार्ग है, लेकिन ये रास्ता लगभग ३५० किलोमीटर छोटा है, इसके बाद भी ट्रक ड्राइवर, वाहन चालक इस रास्ते से जाने से बहुत डरते है |

इस जंगल के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के दोनों छोर पर शासन की तरफ से प्रतिबंधित मार्ग का बोर्ड लगा हुआ है, पर फिर भी यह मार्ग बंद नही है, शायद इसलिए की, इसके बारे मे कोई भी स्पष्ट कारण न ही देना चाहता है, और न ही इस बारे मे कोई बात करना चाहता है |

इसे भी पढ़े[छुपाएँ]

अघोरी भाग – २

अघोरी भाग – ३

काराडोंगा के इस अघोरियों की बस्ती मे बड़े-बड़े अघोरी निवास करते है, यहा सैकड़ो की तादात मे अघोरी रहते है | कहा जाता है की जंगल का यह भाग सिद्ध व तान्त्रिकी पूजन के लिए सबसे अच्छा स्थान है इसलिए यहा अघोरी बसते है और इसे अघोरियों का ही स्थान कहा जाता है |

यहा निवास करने वाले सैकड़ो अघोरीयो मे से अधिकांश के पास इतनी ताकत है की वह कई सौ वर्षो से वैसे-के-वैसे ही है, न ही उम्र बढ़ रही है और न ही उन्हे मृत्यु आ रही है | कई को तो न ही आग जला सकती है और न ही पानी डूबा सकती है | अधिकांश तो अपनी सोच से ही किसी भी वस्तु को प्रगट कर सकते है, उनके देखने से ही फूल खिल जाते है और साप, बिच्छू के जहर तक उतर जाते है | कई आसमान मे उड़ सकते है तो कई रूप बदलकर जीव-जन्तु तक बन सकते है | इनमे से कई तो त्रिकालदर्शी है जो भूत, भविष्य और वर्तमान सब जानते है | कई अघोरियों के पास तो ताकते इतनी है की जो हमारे कल्पना से परे है, वो अपनी कुंडली जागृत कर कई चमत्कार कर सकते है |

इतनी ताकत होने के बाद भी सभी इसी गाव के अंदर रहकर अपने-अपने कार्यो व ध्यान मे लगे रहते है | वजह है, इन सभी के गुरू, अघोरियों के अघोरी, बाबा भोलेनाथ जी |

बाबा भोलेनाथ जी, ताकत व शक्ति इतनी की सैकड़ो अघोरी भी उनके सामने कुछ नही | बैठते तो ऐसा लगता मानो, जमीन से थोड़ा ऊपर अधर मे बैठे हो |

बड़ी-बड़ी जटा, हाथ मे त्रिशूल, तन पर विभूति, बड़ी-बड़ी दाढ़ी | फिर भी चहरे पर एक अलग ही तेज व चमक |

आसपास के आदिवासी गाव वाले उन्हे साक्षात भगवान शिव का अवतार मानते | एक लौते वही है जो, अघोरियों की बस्ती से बाहर आकर अन्य स्थान जाकर वहा के लोगो की मदद करते, उनके सभी कष्ट और दर्द वह खिच लेते | बड़े-से-बड़े घाव उनके छुने भर से ठीक हो जाते | गाव वाले लोग भी खुशी से उनके और उनके सभी अघोरी शिष्यो के लिए भोजन, राशन की व्यवस्था कर उन्हे देते और वो भी अकेले ही राशन से भरे कई बोरो को अपने साथ ले जाते | वो आगे-आगे और अनाज से भरे बोरे स्वयं चलते हुए उनके पिछे-पिछे | वैसे भी किसी को इतनी हिम्मत न थी की वह राशन व अनाज पहुचाने अघोरियों की बस्ती मे जाए |

किसी भी अघोरियों को यह इजाजत नही थी की इस बस्ती से बाहर जाए और अपनी शक्तियों का उपयोग बाहर करे | यह बाबा भोलेनाथ का बनाया हुआ नियम था, जिसे कोई भी नही तोड़ सकता था और बाकी अघोरी उन्हे अपना गुरू मानकर उनके नियमो का खुशी-खुशी पालन करते थे |

पर कहते है न की, सभी दिन एक समान नही रहते है | एक दिन अचानक बाबा भोलेनाथ ने समाधि लेने का निर्णय लिया | उनके सभी शिष्यो ने उन्हे बहुत समझाया, पर बाबा ने मानो निर्णय ही ले लिया था | कुछ दिनो मे ये बात सारे अघोरियों मे फैल गई |


आगे का भाग पढ़े



Tags :

अघोरी बाबा, अघोरी बाबा कहां मिलेंगे, अघोरी बाबा का चमत्कार, अघोरी की ताकत, अघोरी बाबा का आश्रम, A aghori ashtami kab ki hai, aghori ashtami, aghori ashtami kab hai, aghori an untold story, aghori aate kab ki hai, aghori ashtami ki kahani, aghori aate ki kahani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *