
कुछ सामान्य सपने हम सभी देखते हैं, जैसे – ऊंचाई
से गिरना, तेज दौड़ना, दांत
टूटना,
सिक्के देना या सिक्के मिलना आदि | सिक्कों
से जुड़े
सपने,
जो कई अलग-अलग परिस्तिथियों में देखे जाते
हैं,
उनका अर्थ भी परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग
होता है |
आइए, जानते
हैं सपने में कौन से
सिक्के देखने से क्या होता है :-
सपने में चांदी के सिक्के दिखने के संकेत
सपने में चांदी के सिक्के दिखाई दें, तो
यह चन्द्रमा को दर्शाता है | ऐसा सपना हमारे सहजबोध की तरफ इशारा करता है, जैसे-
आप यदि किसी ऐसी अवस्था में हैं, जहां
आप ये निश्चय नहीं कर पा रहे हैं कि यह करना सही होगा या वो करना | ऐसी
स्थिति में आपको अपने सहजबोध की सुननी चाहिए | सपने
में चांदी के सिक्के उलझन का उत्तर दर्शाते हैं |
सपने में सोने के सिक्के दिखने के संकेत
सपने में सोने के सिक्के दिखने का सीधा संबंध
सूर्य से है | सूर्य
सबसे अधिक ऊर्जावान है और सूर्य हमारे अंदर के उत्साह, जोश
और उमंग की तरफ इशारा करता है | अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में हैं, जहां
आप ये निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि आपको यह कार्य करना चाहिए या नहीं, तो
आप खुश हो जाइए | यह
सपना आपको यही बता रहा है कि आप जो कार्य करने जा रहे हैं, वो
आपके लिए बहुत ही शुभ और फलदायी होगा |
सपने में ताम्बा के सिक्के दिखने के संकेत
तांबे के सिक्के ग्रह मंगल से संबंध रखते हैं
| यदि
आप सपने में खुद को किसी से तांबे के सिक्के लेते हुए देखते हैं, तो
ये सपना आपके स्वास्थ्य की तरफ इशारा करता है | यह
सपना यह बताता है कि आप जिस समस्या या बीमारी से जूझ रहे थे, अब
आप उससे बाहर आ जाएंगे | साथ
ही आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा |
सपने में करेंसी दिखने के संकेत
सपने में अपने देश की करेंसी के सिक्के देखते
हैं,
तो यह आने वाले खर्चे या आने वाले मुनाफे की
ओर संकेत करता है | सपने
में कोई सिक्के दे तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले समय में कुछ न कुछ मुनाफा अवश्य
ही होगा | यदि
सपने में आप सिक्के किसी को देते दिखते हैं, तो
इसका अर्थ यह है कि
आने वाले समय में आपको जो बड़ी आर्थिक हानि होने वाली थी, वो
थोड़े से नुकसान से खत्म हो जाएगी |